राजधानी में चार बाघों ने अब बढ़ाई दहशत

0
181

भोपाल

राजधानी में चार किलो मीटर के दायरे में घूम रहे चार बाघों ने अब दहशत बढ़ा दी है। यहां  तीन बाघों के बाद अब एक नए बाघ ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नए बाघ ने कल समरधा गांव में एक चरवाहे पर हमला कर दिया। उसने बाघ के मुंह में डंडा मारकर अपनी जान बचाई। इसका जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस बाघ के पगमार्क, पुराने बाघों के पगमार्क से मेल नहीं खा रहे हैं। इस मामले में  डीएफओ आलोक पाठक ने घटना की पुष्टि की है। दूसरी तरफ  मैनिट के एनआरआई हॉस्टल के पास बाघ ने गाय का शिकार किया है। इस हॉस्टल में तकरीबन 250 स्टूडेंट है। इसकी सूचना मिलते ही एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने मौके पर जाकर मुआयना किया और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा  दी है।

मैनिट में अब दो पिंजरे लगेंगे
पिछले दिनों से शांत बाघ 123-4 ने गुरुवार को मैनिट के एनआरआई हॉस्टल के पास गाय का शिकार किया। जानकारी मिलने पर यहां एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने पहुंचकर अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने यहां दो नए पिंजरे लगाने के आदेश दिए। एक पिंजरा पहले लगाया गया था  जबकि दूसरा आज लगाया जाएगा।  इसके अलावा  10 कैमरों के जरिए बाघ की लोकेशन को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक के अनुसार  रातापानी अभयारण्य से बाघ समरधा गांव में पहुंचा हैं। यहां इस बाघ ने एक चरवाहे पर हमला किया है, अब चरवाहा ठीक है।

इन इलाकों में दहशत
1.  समरधा गांव में चरवाहे पर किया हमला।
2. मैनिट हॉस्टल के पास गाय को बनाया शिकार।
3. दानिश हिल्स पर बाघ होने से दहशत।
4. शहर में वाल्मी की पहाड़ियों पर नजर आया था बाघ।

क्यों आ रहे बाघ
वन विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार जंगल की अपेक्षा शहरी इलाके में बाघों को भोजन आसानी से मिल रहा है। इस कारण इनका यहां पर मूवमेंट तेजी से बढ़ा है। इससे पहले  दानिश हिल्स पर बाघ के होने की दहशत थी।   वन विभाग की टीम ने सर्चिंग करने के बाद दावा किया कि यहां बाघ के नहीं, बल्कि हायना के पगमार्क मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने हायना नहीं, बाघ को ही देखा था। वन विभाग यह नहीं बता पा रहा कि बाघिन 123-3 आखिर है कहां? उसने पिछले एक हफ्ते पर कहां शिकार किया? इसकी जानकारी उसके पास नहीं है? यह हैरत की बात है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here