मंत्री सिलावट ने की मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा

0
58

भोपाल

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट  ने मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछुआ  सोसायटी के  सभी पात्र व्यक्तियों को शीघ्र क्रेडिट कार्ड बनाकर दिए जाए।  मंत्री  सिलावट ने मछुआ सोसायटी के लोगों  की आय में वृद्धि करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे किसान सिर्फ खेती पर निर्भर नहीं रहें, खेती के साथ मछली पालन को भी अपनाये। राज्य सरकार की मंशा अनुसार उन्होंने मछली पालन के जरिए युवाओं को रोजगार देने और उनकी आय में वृद्धि के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री सिलावट ने  अधिकारियों को प्रदेश में मछली का उत्पादन बढ़ाने के लिए नवाचार करने और उनसे युवाओं को जोड़ने को कहा है, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। मंत्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियों से अगले एक साल के लिए एक्शन प्लान बनाने और प्रत्येक माह अधिकारियों के साथ समीक्षा कर प्रगतिशील योजनाओं पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सिलावट ने कहा कि कोरोना काल के दौरान विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के परिजन को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

अपर मुख्य सचिव मत्स्य विकास अश्विनी कुमार राय ने बताया कि 78 हजार 628 मछुआ क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जा चुके हैं। जल्द ही अभियान चलाकर सभी पात्रों  को मछुआ क्रेडिट कार्ड दिए जा सकें, इसके लिए संबंधित बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है।

मेधावी छात्रों को उपलब्ध कराएँ प्रोत्साहन राशि

मंत्री सिलावट ने मत्स्य महासंघ द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इससे विद्यार्थी शिक्षा के प्रति उत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे। संचालक मत्स्य भारत सिंह और मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान ने विभागीय योजनाओं के संचालन एवं प्रगति की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here