PK की पदयात्रा: पहले दिन 10 किलोमीटर चलेंगे प्रशांत किशोर, इन गांवों में होगा जनसंवाद

0
198

 बेतिया
 
देश के जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पद यात्रा आज से शुरू हो रही है। पश्चिम चंपारण के भितिहारवा गांधी आश्रम से आज दोपहर 1 बजे प्रशांत किशोर 3000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।  पहले दिन की पदयात्रा 10 किलोमीटर की होगी।  इस दौरान पीके लोगों से सीधा संवाद करेंगे और अपनी योजना की जानकारी देंगे।  शाम को संध्या चौपाल का आयोजन होगा जिसमें प्रशांत किशोर लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे।
 इस बीच, पीके के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं और बैंड बाजे के साथ उनके अभिनंदन की तैयारी की गई है। पटना से पश्चिमी चंपारण के लिए निकले पीके का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। समर्थक उन्हें फूल माला से लाद रहे हैं।
 
इन गांवों में जाएंगे

7 गांवों में जाकर प्रशांत किशोर आज लोगों से मिलने वाले हैं।   ये गांव पश्चिम चंपारण का भितिहारवा, श्रीरामपुर, बेरिया डीह, पिपरिया, सरवा, श्रीरामपुरबाग और गौनाहा बाजार हैं।  गौनाहा बाजार मेंरात्रि विश्राम होगा और वहीं संध्या चौपाल का आयोजन होगा।

प्रशांत किशोर कहा है  सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया है इसके लिए यह पदयात्रा की जा रही है। उन्होंने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया है।  बिहार की जनता को पद यात्रा के माध्यम से इस विजन डॉक्यूमेंट से अवगत कराया जाएगा। गौनाहा बाजार में हरात्रि में लोगों से डोर टू डोर जाकर बातचीत करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here