पूूरे विश्व में विख्यात होगा पंचज्योति शक्तिपीठ भगवती मानव कल्याण संगठन : अजयअवस्थी महासचिव

0
130

ब्योहारी
वेद प्रकाश वेदांती की खास रिपोर्ट पर बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा शक्तिपीठ स्थापना की पच्चीसवें वर्ष की रजत जयंती के रूप में मानने तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भगवती मानवकल्याण संगठन के उद्देश्यों को लेकर मऊ के शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी द्वारा पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। नशामुक्त समाज निर्माण के लिए लाखों लोग करेंगे शंखनाद।

धर्मधुरी के रूप में स्थापित आध्यात्मिक स्थल पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम मेंआस्था के पर्व शारदीय नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियों अष्टमी नवमी विजयदशमी को युग परिवर्तनकारी तीन दिवसीय विशाल शक्तिचेतना जन जागरण शिविर महाशक्ति शंखनाद का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें लाखों लोग राष्ट्र हित में नशामुक्त समाज के निर्माण का शंखनाद करेगे।
 पंचज्योति शक्तितीर्थ सिध्दाश्रम मऊ के भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा अभी तक लगभग 20 लाख लोगों को नशामुक्त कर आध्यात्म की मुख्यधारा से जोड़ नशामुक्त जीवन जीते हुए भगवती आदिशक्ति जगत जननी की सेवा और मानव कल्याण के कार्य में लगें हुए हैं।

शहडोल जिले के ब्यौहारी मऊ स्थित शक्तिपींठ सिध्दाश्रम का एक ही लक्ष्य मानवकल्याण से नशामुक्त समाज का निर्माण कर लोगों को आध्यात्मिक जीवन देना है। भगवती मानवकल्याण संगठन एक अखिलभारतीय रजिस्टर्ड जनकल्याणकारी अध्यात्मिक संगठन है।जिससे देश-विदेश के लाखों-लाख लोग जुडे है। यह संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने,नशामुक्त, मांसाहारमुक्त,चरित्रवान,चेतनावान, पुरुषार्थी एवं परोपकारी समाज का निर्माण कर जातिभेद छुआछूत साम्प्रदायिकता आदि समाजिक बुराई को दूर कर सभी जाति धर्म सम्प्रदाय को एकसूत्र में पिरोकर समाज के बीच अध्यात्मिक वातावरण निर्मित कर लोगों को मानवता के पथ पर बढाने समय समय पर शक्तिचेतना जनजागरण शिविरों का आयोजन  किया जाता है। नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सरकार और समाज दोनों को प्रेरित करने का अभियान संगठन अनवरत चला रहा है। इस अभियान में समाज के लाखों लोग हमारे साथ खड़े हैं। पर सरकारें साथ नही है!

 लेकिन आने वाले समय में सरकारों को हमारी बातें मानने मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने सबाल के जबाब में कहा कि स्थानीय स्तर पर हमारे संगठन का नशा के विरुद्ध अभियान कमजोर हो सकता है। लेकिन देश के विभिन्न प्रांतो और जिलो में बडे जोर सोर से चल रहा है। उसी का परिणाम है कि पिछले 25 सालों से लगातार सिध्दाश्रम मे चल रहे अखंड माँ दुर्गा चालीसा पाठ का लाभ लेने दूर दूर से लाखों लोंग नवरात्र में यहाँ आते हैं। आने वाले समय में विश्व के लोग इस धर्मपुरी में आकर गुरुवर शक्तिपुत्र जी महराज के चिंतन का लाभ प्राप्त कर  जीवन धन्य बनाएंगे। ऐसे प्रयास में भगवती मानव कल्याण संगठन लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here