2 लोगों की जान बचाने रिटायर्ड फौजी ने दी अपने प्राणों की आहुति

0
163

मुरैना
 आसन नदी में 2 लोग डूब रहे थे, नजदीक में ही रिटायर्ड फौजी नहा रहा था। फौजी की नजर जब डूबते हुए दो युवकों पर गई तो फौजी खुद को रोक नहीं पाया और युवकों को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी पहुंच गया। फौजी ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को बचा भी लिया लेकिन इस रेस्क्यू में फौजी की जान चली गई। पूरा मामला मुरैना जिले के परीक्षा भटपुरा घाट का है।

 
आसन नदी में नहा रहे थे दो युवक
मुरैना में परीक्षा भटपुरा घाट पर राहुल और सुनील नाम के दो युवक आसन नदी में नहा रहे थे। उसी वक्त नदी में रिटायर्ड फौजी राम नरेश तोमर भी नहा रहा थे। अचानक नहाते हुए सुनील और राहुल नदी के पानी में डूबने लगे। पानी में डूबते हुए दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे।

दोनों को बचाने के लिए कूद पड़ा रिटायर्ड फौजी
जहां सुनील और राहुल नदी के पानी में डूब रहे थे वहीं नजदीक में रिटायर्ड फौजी राम नरेश यादव नहा रहे थे। जब उन्होंने दोनों युवकों को डूबते हुए देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और दोनों युवकों को बचाने के लिए उनके पास तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here