ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे कर्मचारी की मौत, मुंबई में चल रहा था इलाज

0
137

जबलपुर
 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बीते दिनों हुए विस्फोट में झुलसे कर्मचारी नन्द किशोर सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्ट्री के F- 6 अनुभाग मे पदस्थ रहे नंद कुमार सोनी विस्फोट में घायल हुए थे और उनका इलाज मुम्बई नेशनल बर्न यूनिट में चल रहा था।

8 तारीख को उनका ऑपरेशन किया गया था पर ऑपरेशन के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, आखिरकार आज मुंबई के नेशनल बर्न यूनिट हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नंद किशोर सोनी के अलावा पांच अन्य कर्मचारी भी झुलसे थे, जिनका इलाज जबलपुर मे किया गया था, पर नंद किशोर के 60% तक झुलस जाने के चलते फैक्ट्री प्रबंधन ने एयर एंबुलेंस से उन्हें मुंबई भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here