सिवनी: बकरी को बचाने दौड़ा तो बाघ ने जबड़े में जकड़ा, मुश्किल से बची जान

0
124

सिवनी
पेंच टाइगर  रिजर्व के रूखड़ बफर जोन में जंगल से घिरे खेत में गुरुवार सुबह मवेशी चरा रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर अपने जबड़े में जकड़ लिया। कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने उसकी चीख-पुकार सुनकर दौड़ लगाई और हल्ला मचाया तो बाघ ग्रामीण को छोड़कर शिकार की गई बकरी को लेकर जंगल की ओर भागा।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से लगे वनग्राम गंडाटोला में बिरजू (45) पुत्र अटल सिंह परते अपने मवेशियों को खेत में चरा रहा था। इसी दौरान बिरजू को लगा कि कोई जानवर एक बकरी को खींचकर जंगल ले जा रहा है।

बकरी को बचाने बिरजू उसके पीछे दौड़ा, मगर बाघ ने बकरी को छोड़कर बिरजू पर हमला कर दिया और उसका दाहिना हाथ जबड़े में दबा लिया। वन अमले ने घायल बिरजू का कुरई अस्पताल में उपचार कराया। बाघ के हमले से बिरजू के दाहिने हाथ में गहरे घाव आए हैं। वन अमले ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले जंगल के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here