ये चांदी की चीज़ें बना सकती हैं आपको मालामाल

0
155

आज के समय में पैसा हर इंसान की जरूरत है और इसके लिए हर व्यक्ति कुछ न कुछ उपाय करता रहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति बहुत उपाय करने के बाद भी इंसान के हाथ कुछ नहीं लगता है, तो ऐसे में वह निराश हो जाता है। लेकिन आज हम आपको वास्तु में बताए गए चांदी की चीज़ों से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कि व्यक्ति को जल्दी ही धन, धान्य, सुख, समृद्धि और सफलता हासिल हो सकती है। तो अगर आपके पास या घर में चांदी की ये चीज़ें हैं तो आप भी बन सकते हैं धनवान।   

वास्तु के अनुसार घर की रसोई में चांदी का गिलास जरूर होना चाहिए और उसी में पानी भी पीना चाहिए और ऐसा भी माना गया है कि उसे घर में रखने पर राहु व केतु का प्रकोप नहीं आता। 

कहते हैं कि अगर व्यापार को बढ़ना हो तो व्यक्ति अपने घर में या ऑफिस में चांदी का हाथी अवश्य रखना चाहिए। इससे व्यापार में लाभ ही लाभ होता है। 

ऐसा माना जाता है कि चांदी की अंगूठी, चैन या चांदी का कड़ा पहनने से विवाह में हो रही देरी दूर हो जाती है।

चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से नौकरी में आ रही समस्या हल हो जाती है और जल्द से जल्द नौकरी मिल जाती है।

अगर पति-पत्नि के बीच में विवाद चल रहा हो तो चांदी की ठोस गोली पर्स में रखने से भी परस्पर संबंधों में मधुरता बनी रहती है और इसके साथ ही यह गोली नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने में भी मददगार साबित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here