अचानक ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, दाता बंदी छाेड़ गुरुद्वारे में मत्था टेका

0
132

ग्वालियर
 नागरिक उड्डयन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया आज सुबह अचानक ग्वालियर पहुंचे। उनके अचानक आने से कम संख्या में कार्यकर्ता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंच सके।सिंधिया शहर में सबसे पहले किला स्थित दाता बंदी छाेड़ गुरुद्वारे में पहुंचे और मत्था टेका।

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पहले चार अक्टूबर काे ग्वालियर दाैरे पर आना तय था। इसके बाद अचानक उनका यह दाैरा कैंसल हाे गया था। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चाैहान के भी आने की संभावना थी, लेकिन वह ताे नहीं आए उनका संदेश जरूर आया। जिसे पढ़कर सुनाया गया था। इसी बीच मंगलवार काे केंद्रीय मंत्री सिंधिया अचानक ग्वालियर पहुंच गए। आमताैर पर सिंधिया के आने पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लग जाती है, मगर इस बार यह दाैरा इतना अचानक था कि सभी कार्यकर्ताओं तक भी खबर नहीं पहुंच सकी। सिंधिया कार में सवार हाेकर सबसे पहले दाता बंदी छाेड़ गुरुद्वारे पर पहुंचे। गुरुद्वारे पर मत्था टेकने के बाद वह प्रकाश पर्व में शामिल हुए। इसके बाद समाजजनाें से भी चर्चा की गई। सिंधिया ने इस अवसर पर सिख समाज काे इस एतिहासिक आयाेजन पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि ग्वालियर के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है।

सुबह से मुस्तैद थी पुलिसः ग्वालियर में सुबह से ही पुलिस काफी मुस्तैद दिखाई दी। विशेष रूप से माेती पैलेस, जयविलास पैलेस मार्ग पर खासा पुलिस बल तैनात था। पहले लगा कि शायद प्रभात फेरी या अन्य आयाेजन के लिए पुलिस बल तैनात है। हालांकि यह पुलिस फाेर्स निर्धारित प्राेटाेकाल के तहत केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लिए लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here