वार्ड प्रमुखों को भी विशिष्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे- अध्यक्ष वीडी शर्मा

0
115

उज्जैन
 BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन (ujjain) दौरे पर है। इस दौरान जिला उज्जैन में प्रेस वार्ता करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड  प्रमुखों को भी विशिष्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा Booth के त्रिदेव को BJP संपदा स्मार्ट कार्ड भी देगी।

इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि बूथ के अध्यक्ष-महामंत्री और बीएलए बूथ के त्रिदेव है। तीनों के कार्ड में यूनिट नंबर और परिचय उपलब्ध कराए जाएंगे। वही संपदा स्मार्ट कार्ड में सम्मान, पहचान और दायित्व को शामिल किया गया है।

इतना ही नहीं उज्जैन में संपदा स्मार्ट कार्ड योजना की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख को भी विशिष्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। अन्य बड़ी घोषणा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ को डिजिटल सक्षम और बनाने के उद्देश्य से संचालित इस बूथ विस्तारक योजना के पूर्ण होने पर संगठन द्वारा बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए को डिजिटल संपदा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की अन्य महत्वपूर्ण बातें :-

  •     भारतीय जनता पार्टी,मध्यप्रदेश कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना चला रही है। इन दिनों बूथ विस्तारक बूथों के प्रवास पर हैं।
  •     बूथ विस्तारक बूथ पर जाकर बूथ समिति का अंकन रजिस्टर और संगठन ऐप में कर रहे हैं।
  •     जहां एक ओर रजिस्टर में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बी एल ए सहित पूरी समिति और पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के साथ ही की वोटर्स के नाम लिख रहे हैं। वहीं इन्हें संगठन ऐप में चित्रों के साथ फीड कर रहे हैं।
  • भाजपा ’सम्पदा’ स्मार्ट कार्ड
  •     भाजपा मध्यप्रदेश ने निर्णय लिया है कि हम “बूथ के त्रिदेव” अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी.एल. ए. को “सम्पदा” स्मार्ट आई. डी. कार्ड उपलब्ध कराएंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा।
  •     हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ट पहचान पत्र देंगे।
  •     बूथ के त्रिदेव और पन्ना प्रमुखों को यह “सम्पदा” स्मार्ट आईडी और पहचान पत्र देने का उद्देश्य यह है कि हम अपने बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में
  •     सम्पदा : सम्मान, पहचान, दायित्व देने की परंपरागत व्यवस्था को तकनीक से जोड़ रहे हैं। 1-सम्मान , 2-पहचान, 3-दायित्व
  •     यह “सम्पदा” स्मार्ट आईडी डिजिटलाइज होने वाले बूथों के अंतर्गत फीड किये गए “त्रिदेव” के लिए संभव होंगे। यही व्यवस्था पन्ना प्रमुखों पर लागू होगी।
  •  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here