महामहिम राज्यपाल पटेल ने घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान में देखें साढ़े करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म

0
90

भोपाल

महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन मंगू भाई पटेल अपने दो दिवसीय डिंडोरी प्रवास के निर्धारित कार्यक्रम के तहत घुघवा स्थित राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान पहुंचे। उन्होंने यहाँ पहुंचकर लगभग साढ़े 6 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्मो का अवलोकन किया। उन्होंने जीवाश्म पार्क में स्थित वनस्पति एवं अन्य प्रकार के जीवाश्म के संबंध में वन विभाग के गाइड से जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान में स्थित विभिन्न प्रकार के जीवाश्म तथा अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी ली। पटेल ने वनस्पति जीवाश्मो के बारे में जानकारी लेते हुए पार्क एवं पार्क के आसपास के क्षेत्र में भी स्थित वनस्पतियों और जीवाश्मों के संबंध में जाना।

जीवाश्म निर्माण, खोज एवं सरंक्षण के बारे में जाना

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने घुघवा के जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान के जीवाश्मो का उत्सुकता एवं कौतूहल के साथ अवलोकन किया। उन्होंने पार्क प्रबंधन से पृथ्वी के निर्माण से लेकर अलग-अलग काल में होने वाली विभिन्न भौगोलिक एवं भूगर्भिक गतिविधियां का आरेखीय अवलोकन किया। पटेल ने इस दौरान जीवाश्मो के निर्माण की प्रक्रिया, जीवाश्म की खोज तथा जीवाश्म के परिरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जीवाश्मो के काल निर्धारण से संबंधित अलग-अलग विधियों के बारे में भी संबंधित स्टाफ से बात की।

विजिटर बुक में साझा किए अनुभव

राज्यपाल पटेल ने जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण के पश्चात पार्क की विजिटर बुक में अपने अनुभवो का उल्लेख किया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि डिंडोरी प्रवास के दौरान जीवाश्मों के वारे में जानकर प्रसन्नता हुई। उद्यान में जीवाश्मों का संरक्षण एवं संकलित जानकारी सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here